सलारपुर महिला के संग आई दो लड़की जिसमें मुस्लिम लड़की को परबत्ता पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

MUST READ

 

RABG LIVE DESK: खगड़िया से प्रियतम कुमार की रिपोर्ट/खगड़िया : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर गांव में सिवान जिला के महाराज गंज क्षेत्र निवासी दो लड़की को परबत्ता थाना पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द। जानकारी के अनुसार भरसों पंचायत के सलारपुर गांव की एक महिला को दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन में दो मुस्लिम लड़कियां नुर सबा (16 वर्ष) और नूर अपसाह ( 17 वर्ष) से हुई संपर्क में उक्त दोनों अपनी मंजिल के रास्ते छोड़ सलारपुर गांव की महिला के संग दिल्ली चली गई।

उसके कुछ ही दिनों के पश्चात घर वापिसी सलारपुर आ गई महिला ने दोनों मुस्लिम लड़कियां को अपने घर जाने को कही, लेकिन दोनों मुस्लिम लड़कियां ने घर जाने से मना किया और अंततः सलारपुर गांव चली आई। जिसके बाद उक्त महिला के परिजन ने परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन को सुचना देकर पुलिस प्रशासन को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने उक्त दोनों मुस्लिम लड़कियां के परिजनों को सुपुर्द कर उनके हवाले कर दिया। जिसके बाद सीवान जिला के महाराज गंज थाना पुलिस अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इनके घर में किसी अन्य मामलों को लेकर विवाद चल रही है। जिसके दौरान इनके मौसी की दो लड़की कुलसुम खातून और फरीना खातून भी किसी मामले में जेल में बंद हैं।

वह इस मामले में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मुझे सूचना मिलते हीं मैं अविलंब महिला कांस्टेबल को साथ लेकर उक्त लिखित दोनों मुस्लिम लड़कियों को अपनी गिरफ्त में लाकर उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों को सूचित किया। साथ ही साथ वहां के स्थानीय थाना को भी सूचित किया। जिसके बाद वहां के पुलिसकर्मी और लड़कियों के माता पिता के आने के पश्चात पहचान करा दोनों लड़कि को सुपुर्द कर दिया गया। अंततः दोनों लड़की सकुशल अपने घर वापिस चली गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,586FollowersFollow
3,912FollowersFollow
19,600SubscribersSubscribe

Latest posts