विजयादशमी शांति पूर्वक संपन्न भक्तों में काफी उत्साह

MUST READ

एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला) के सफल आयोजन हेतु संपूर्ण क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था एवं सौन्दर्यीकरण कार्य की पूर्व तैयारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ...

एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला) के सफल आयोजन हेतु संपूर्ण क्षेत्रों में विधिव्यवस्था एवं सौन्दर्यीकरण कार्य की पूर्व तैयारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ...

 

RABG LIVE DESK:  नावकोठी (बेगूसराय)
दुर्गा पूजा जिसे दशहरा के रूप में भी जाना जाता है। हिंदुओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन शमी पूजा, अपराजिता पूजा किया गया। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूरे नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विजया दशमी का त्योहार मनाया गया। बुराई और असत्य पर अच्छाई, सत्य और धर्म की जीत के रूप में भी मनाया जाता है।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, असुर महिषासुर ने देवताओं के बीच आतंक पैदा किया था, इसलिए उन्होंने भगवान महादेव की मदद मांगी, जिन्होंने तब माता पार्वती को प्रबुद्ध किया कि उनके पास असुर को समाप्त करने की शक्ति है।माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया और देवताओं को उसके प्रकोप से बचाया। दूसरों रूप में ये दिन रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है, जैसा कि पवित्र पुस्तक रामायण में वर्णित है।इस अवसर पर नावकोठी और समसा में विभिन्न तरह की दुकानें,विभिन्न तरह के झूले, बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन, मिठाई की दुकान, मीना बाजार पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई।

रात्रि में आर्केस्ट्रा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाड़ी भीड़ देखी गई। इस मौके पर नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू तथा समसा के मुखिया अभिषेक कुमार पिन्टू ने नावकोठी प्रशासन को बहुत बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा की आपके कठिन परिश्रम के बल पर मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।/नावकोठी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।धन्यवाद

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,586FollowersFollow
3,912FollowersFollow
19,600SubscribersSubscribe

Latest posts