रोहतास पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 21 वर्षो से फरार चल रहे नक्सली को किया गिरफ्तार।

MUST READ

7 Slots online casino – resmi kumarhane sitesi

7Slots çevrimiçi kumarhanesinde geniş ve çok yönlü, yüksek kaliteli oyun seçeneklerimiz var. Biz 7 Slots’uz, eğlencenin en iyisini alabileceğiniz eksiksiz bir çevrimiçi kumarhaneyiz. Platformumuz...

 

RABG LIVE DESK:  रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट\ बिक्रमगंज/रोहतास। खबर रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र से है, जहाँ 21 वर्षो से फरार चल रहे चुटिया थाना क्षेत्र के बेलदूरिया निवासी भरदुल यादव पिता गोविंद यादव को गिरफ्तार करने में रोहतास पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है।

इस संबंध में रोहतास एसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहतास पुलिस के द्वारा लगातार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसबी बीएमपी एवं अन्य पुलिस बल की सहयोगी ली जा रही है, इसी क्रम में चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2001 में नक्सलियों के द्वारा पुलिस पर गोलीबारी की गई थी जिसके सन्दर्भ में प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

उस गोलीबारी में शामिल अपराधी के क्षेत्र में होने की पुलिस को सूचना मिली जिसे गंभीरता से लेते हुए डेहरी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमे चुटिया थानाध्यक्ष, यदुनाथ थानाध्यक्ष, एसएसबी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे। उक्त टीम के द्वारा उस क्षेत्र में घेरा बन्दी कर चुटिया थाना क्षेत्र के बेलदूरिया वासी नक्सली भरदुल यादव पिता गोविंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2001 में नक्सलियों के द्वारा पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने के दौरान मुठभेड़ हुआ था|

जिसमे एक नक्सली को मारा गया था और एक राइफल भी बरामद किया गया था। गिरफ्तार नक्सली भरदुल यादव को बेलदूरिया से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया था। नक्सली भरदुल यादव करीब 21 वर्षो से फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधर पर आज गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,586FollowersFollow
3,912FollowersFollow
19,600SubscribersSubscribe

Latest posts