जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया आज मना रहे अपना 49वां जन्मदिन, विवादों से उनका गहरा नाता

MUST READ

 

RABG LIVE DESK:  बॉलीवुड जगत के मशहूर सिंगर एवं म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया किसी पहचान का मोहताज नहीं है, कौन ऐसे लोग होंगे जो हिमेश रेशमिया को नहीं जानते होंगे और उनके गाने को नहीं सुने होंगे अक्सर उनके गाने टॉप मोस्ट लेवल पर जाते हैं और लोग खूब पसंद भी करते हैं!

हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया आज अपना 49वां जन्मदिन जन्मदिन मना रहे हैं. हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 के गुजरात में हुआ था उनके पिता का नाम विपिन रेशमिया है और उनकी मां का नाम मधु रेशमिया है| वही उनके भाई बहन की बात करें तो हिमेश के बड़े भाई की बहुत पहले कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. जब वह महज 11 वर्ष के थे अपने पिता की इच्छा को पूर्ति करने के लिए वह संगीत की दुनिया में अपना कदम रखा और फिर आज संगीत की दुनिया में अच्छा नाम कमा रहे हैं! हिमेश रेशमिया के फैंस के बात करें तो अक्सर उनके फैंस उनके गाने को गुनगुनाते रहते हैं!

हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया

साथ ही साथ आपको यह भी बता दें कि हिमेश रेशमिया के फैंस फॉलोइंग काफी तगड़ा है और उनके फैंस हर एक अपडेट जाने को लेकर बेताब रहते हैं!

दूसरी पत्नी सोनिया
दूसरी पत्नी सोनिया

हिमेश रेशमिया भले ही अपने करियर को लेकर काफी सफल है लेकिन वह अक्सर विवादों में फंसते हुए नजर आते ही रहते हैं उनकी निजी जिंदगी के बात करें तो आपको बता दें हिमेश रेशमिया ने साल 1995 मे कोमल से शादी की थी लेकिन उनकी यह शादी जन्म जन्मांतर तक नहीं चली | वजह यह थी की हिमेश रेशमिया ने अपनी पत्नी की सहेली सोनिया को दिल दे बैठे थे| जिसके बाद अपनी पहली पत्नी कोमल से साल 2017 में तलाक ले लिया और फिर अपनी पहली पत्नी की सहेली सोनिया के साथ रिलेशनशिप में आ गए|

जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया आज मना रहे अपना 49वां जन्मदिन, विवादों से उनका गहरा नाता
जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया आज मना रहे अपना 49वां जन्मदिन, विवादों से उनका गहरा नाता

ऐसा कहा जाता है कि हिमेश रेशमिया नाक से गाते हैं इस पर उन्होंने कहा था कि कोई आरडी बर्मन की सिंगिंग को देखें जिस पर आरडी बर्मन और आशा भोंसले काफी नाराज हुई थी आशा भोंसले ने यह तक कह दिया था कि मन कर रहा है कि हिमेश रेशमिया को एक थप्पड़ मार दू|

जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया आज मना रहे अपना 49वां जन्मदिन, विवादों से उनका गहरा नाता
जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया आज मना रहे अपना 49वां जन्मदिन, विवादों से उनका गहरा नाता

लगभग उनके कई सितारों के साथ विवाद भरी कहानियां बनी हुई है आशा भोसले, बोनी कपूर , हिमेश की पहली पत्नी कोमल तो वही हिमेश रेशमिया पर एक और विवाद लगा है जिसमें हिमेश रेशमिया को बुर्का पहनने को लेकर है,

हिमेश रेशमिया बुर्का पहने
हिमेश रेशमिया बुर्का पहने

जहां पर आपको बता दें कि एक बार हिमेश रेशमिया ने बुर्का पहनकर मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर गए थे जिसके बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर हिमेश रेशमिया ने माफी भी मांगी थी|

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,586FollowersFollow
3,912FollowersFollow
19,600SubscribersSubscribe

Latest posts