RABG LIVE DESK: राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों से हैं विपक्षी दलों का जबरदस्त पलटवार की सामने देखा जा रहा है आपको बता दें कि एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में है!
तो वहीं दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पहले ही चुनाव को लेकर अपना स्टैंड साफ कर दिया है वह राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उम्मीदवार द्रौपदी मुरमू का आरजेडी समर्थन नहीं करेगी. इसी बीच आपको बताते चलें कि आज तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है ना की मूर्ति बैठाना है इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को यह भी इशारों इशारों में कह दिया कि आज तक हमने कभी उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तक नहीं देखा है!
तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं आपने यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा लेकिन सत्ता पक्ष के राष्ट्रपति के उम्मीदवार को हमने कभी नहीं सुना है वे जब से उम्मीदवार बनी है उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है! इस बयान के बाद तेजस्वी यादव को भाजपा ने उन पर पलटवार भी किया है भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला है और वह एनडीए की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं|
उनके बारे में नेता प्रतिपक्ष ने कितनी करके जगजाहिर कर दिया है कि जो व्यक्ति लिखा हुआ भाषण ठीक से नहीं पढ़ सकता उनकी भाषा और शिक्षा के बारे में सबको पता है द्रौपदी मुर्मू पर इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है अरविंद सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता ने उन पर पलटवार किया है बता दे भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी तेजस्वी यादव को इस बयान पर पलटवार किया है शहजाद ने कहा कि उनको इस बयान के लिए माफी मांगने चाहिए उनका यह बयान आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है!
,