teensexonline.com

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर…

MUST READ

 

RABG LIVE NEWS DESK:  रोहतास:  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर \ रिपोर्ट:- धर्मेंन्द्र कुमार सिंह \ बिक्रमगंज/रोहतास। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का निधन हो गया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निधन के बाद बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था।

उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है। पूर्व मंत्री रामधनी सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के निधन की खबर सुनकर मुख्यमंत्री काफी मर्माहत हुए है और उन्होंने तुरंत उनके बेटे उदय प्रताप सिंह से फोन पर बात की और सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। गौरतलब है कि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही करगहर में उनके आवास पर शुभचिंतकों का आना शुरू हो गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,586FollowersFollow
3,912FollowersFollow
19,600SubscribersSubscribe

Latest posts