RABG LIVE DESK: नावकोठी (बेगूसराय) नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट/ प्रखण्ड के नावकोठी बाजार में चारों राज्य उत्तरप्रदेश,उत्तराखण्ड, मणिपुर और गोवा में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिलने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी में जुलुस निकाला। यह जुलुस भाजपा प्रखण्ड कार्यालय से बाजार होते हुए थाना चौक के रास्ते पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुआ।
यह जुलुस पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ दास के नेतृत्व में निकाला गया।जुलुस में सभी कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया।इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर चारो रज्यों में भाजपा को प्रचण्ड समर्थन मिला है।जुलुस के दौरान हाथों में झंडा लेकर मोदी योगी जिंदाबाद और बुलडोजर बाबा की जय का नारा लगाया गया।
मंडल महामंत्री मनीष पाठक ने कहा कि भर्ष्टाचार के खिलाफ मतदाताओं का आशीर्वाद वोट के रूप में परिणत हुआ है।सांसद प्रतिनिधि अमरजीत गुप्ता ने कहा कि इस प्रचण्ड जीत से भाजपा और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता बहुत खुश हैं।यह जीत इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए जुलुस निकाला गया है।इस यात्रा में प्रो० हरेराम सिंह, अभिषेक कुमार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, पंकज कुमार व्यवसायिक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष, देवेन्द्र दास,मनोज पाठक, तरूण सिंह,कर्मशील गौतम,अजीत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश महतों,कपिलदेव पोद्दार, गणेश पोद्दार,प्रकाश सहनी सहित सैंकडों कार्यकर्ता शामिल थे।