London Escorts sunderland escorts 1v1.lol unblocked yohoho 76 https://www.symbaloo.com/mix/yohoho?lang=EN yohoho https://www.symbaloo.com/mix/agariounblockedpvp https://yohoho-io.app/ https://www.symbaloo.com/mix/agariounblockedschool1?lang=EN

बिक्रमगंज में आंगनवाड़ी सेविकाओ ने निकाला पोषण वाटिका रैली

MUST READ

सात साइबर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार – डीएसपी सुनील कुमार सिंह

  संजीव कुमार बिट्टू नालंदा राजगीर/ कतरीसराय. कतरीसराय थाना द्वारा सात साइबर अपराधियों को तीन देशी पिस्तौल, चार जिंदा व दो मृत कारतूस, दो लैपटॉप, 20 एंड्राइड मोबाइल,...

 

RABG LIVE NEWS DESK:  रोहतास: बिक्रमगंज में आंगनवाड़ी सेविकाओ ने निकाला पोषण वाटिका रैली\ रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह बिक्रमगंज/रोहतास। बिक्रमगंज में सोमवार को आंगनवाड़ी सेविकाओ के द्वारा प्रखंड कार्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय से पोषण रैली निकाला गया। पोषण रैली को बिक्रमगंज सीडीपीओ कुमारी कमला सिंहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीडीपीओ कुमारी कमला सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। जिसमे बच्चों , महिलाओं एवं गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओ का पोषण स्तर एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने हेतु आईसीडीएस विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करके पूरे सितंबर माह में अलग अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन करती है तथा लोगो को इस संबंध में जागरूक भी करने का कार्य किया जाता है।

सेविकाओ के द्वारा लोगो को जागरूक करने के उदेश्य से प्रखंड कार्यालय कैम्पस के मुख्य द्वार पर पोषण से संबंधित स्लोगन बनाते हुए आकर्षक चित्रकारी भी किया गया था जो काफी ही लुभाबन था। सीडीपीओ कुमारी कमला सिन्हा के द्वारा सभी सेविकाओं को पोषण माह के अलग-अलग सप्ताहों में प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण से सम्बंधित सभी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने का निदेश दिया गया है।

मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रखंड समन्वयक रिंकी कुमारी, सेविका गीता कुमारी, आशा कुमारी, संगीता कुमारी, गीता कुमारी, देवंती देवी, सुधा देवी, शकुंतला देवी, ज्योति देवी, आशा देवी, शीला देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, रेणु देवी, सुशीला देवी, बैजंती देवी, ममता देवी, सरिता देवी, अमृता देवी, रीता देवी के अलावे अन्य सभी सेविकाएं मौजूद थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,586FollowersFollow
3,912FollowersFollow
19,600SubscribersSubscribe

Latest posts