जदयू के सक्रिय कार्यकर्ताओं से मिलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

MUST READ

What to Look for in Online Data Room Providers

The top data room providers provide a range of useful tools. You should look for features like a comprehensive dashboard, file uploading and storing...

*जदयू के सक्रिय कार्यकर्ताओं से मिलेंगे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार :- जदयू*
आज जिला जनता दल यूनाइटेड नालंदा के कार्यालय बिहार शरीफ में एक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर ने किया ।मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद सिंह जी उपस्थित हुए। इस प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रमुख साथियों की बैठक में नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में जदयू के सक्रिय सदस्यों के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के बैठक के चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर रहे बिहार प्रदेश जदयू के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा कि वार जनता दल यूनाइटेड के क्रियाशील सदस्य , समता पार्टी के स्थापना सदस्यों के बीच बैठक करेंगे उनका हाल समाचार के साथ पार्टी के कार्यकलापों सरकार के कार्यक्रमों सरकार की उपलब्धियां पर विशेष चर्चा करेंगे एवं व्यक्तिगत रूप से भी रूबरू होंगे। इस बैठक में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ इस्लामपुर के पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने भी शिरकत कर सभी कार्यकर्ताओं से हाल समाचार लिया एवं इस कार्यक्रम की तैयारी में युद्ध स्तर पर एवं जमीनी स्तर पर लग जाने का आवाहन किया एवं कार्यक्रम की सफलता का मूल मंत्र भी दिया। जदयू के जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर ने कहा कि पुराना बाढ लोकसभा क्षेत्र में
12 मार्च 2022 को पुराना विधानसभा मोकामा के
घोसवारी, मोकामा, पंडारक
13 मार्च 2022 को पुराना बाढ़ विधानसभा के
बेलछी ,बाढ़, अथमलगोला
16 मार्च 2022 को पुराना चंडी विधानसभा के
नगरनौसा, चंडी ,थरथरी
17 मार्च 2022 को पुराना हरनौत विधानसभा के
रहुई ,हरनौत
26 मार्च 2022 को फतूहा विधानसभा के
पुनपुन ,धनरूआ, फतुहा
27 मार्च 2022 को पुराना बख्तियारपुर विधानसभा के दनियामा ,खुसरूपुर ,बख्तियारपुर के क्रियाशील जदयू के सदस्यों एवं समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों से रूबरू होंगे। एवं नालंदा लोकसभा (पुराना) के भ्रमण का कार्यक्रम
1 अप्रैल 2022 को हिलसा पुराना विधानसभा में हिलसा, करायपरशुराय, परवलपुर
2 अप्रैल 2022 को पुराना अस्थामा विधानसभा के कतरीसराय ,सरमेरा, बिंद, अस्थमा
3 अप्रैल 2022 को पुराना नालंदा विधानसभा बेन , नूरसराय, बिहार शरीफ,
5 अप्रैल 2022 को इस्लामपुर विधानसभा पुराना के एकंगरसराय, इस्लामपुर
6 अप्रैल 2022 पुराना राजगीर विधानसभा के राजगीर, सिलाव, गिरियक,
एवं 7 अप्रैल 2022 को पुराना बिहार विधानसभा के बिहार शरीफ में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जान लेंगे उनसे व्यक्तिगत रूबरू होंगे। संबंधित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, सांसद, विधायक, विधान पार्षद जिला अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जदयू के सभी प्रखंड अध्यक्ष प्रमुख साथी उपस्थित थे

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,586FollowersFollow
3,912FollowersFollow
19,600SubscribersSubscribe

Latest posts